Thursday, October 29, 2026

जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने राज्यसभा चुनाव में डाला वोट, कहा- एक महीने में जेल से बाहर आ रहे

पटना : हत्या के आरोप में नवंबर 2025 से ही जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह सोमवार को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग करने विधानसभा पहुंचे. इस दौरान मीडिया के सवालों के जवाब में अनंत सिंह ने दावा किया कि वो एक महीने में ही जेल से बाहर निकल जाएंगे. इस दौरान अनंत सिंह ने मीडिया से कहा कि अब वे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके बाद उनके बड़े बेटे अब मोकामा से चुनाव लड़ेंगे. इस बार का ओथ उनका आखिरी था. इसके साथ ही अनंत सिंह ने एनडीए के सभी पांचों उम्मीदवारों के जीतने का दावा किया।

5 राज्यसभा सीटों पर फंसी पेच 

बिहार में 5 राज्यसभा सीटों के लिए विधानसभा में वोटिंग जारी है। इन सीटों के लिए बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (JDU), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार (BJP) की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, पांचवी सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा (RLM) और आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है। वहीं AIMIM और कांग्रेस तथा बसपा विधायकों के समर्थन से तेजस्वी यादव भी एक सीट जीतने की बात कह रहे हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर