Tuesday, July 21, 2026

कोलकाता में पीएम मोदी की रैली से पहले भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प, पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने संभाली स्थिति

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गिरीश पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले भाजपा और टीएमसी के नेताओं के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर कर हालात को नियंत्रित किया।

पश्चिम बंगाल सरकार में उद्दोग, वाणिज्य और उद्यम मंत्री शशि पांजा ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान उन पर ईंट से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि उनका घर भी इसी इलाके में है और घटना के दौरान उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की गई। मंत्री ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हुए कहा कि भाजपा गुंडागर्दी कर रही है।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में करीब 18,680 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी की सरकार पर इशारा किया। उन्होंने कहा कि राज्य में जंगलराज चल रहा है और ऐसी सरकार का अंत करीब है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार चुनाव के समय वोटरों, विपक्ष और मीडिया को धमककर डर का माहौल बनाना चाहती है।

यह भी पढ़ें: क्या झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा होगी रद्द? आयोग ने किया बड़ा ऐलान

काउंटडाउन शुरू हो गया है

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में बदलाव का समय आ गया है और टीएमसी सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो सबके साथ, सबके विकास के सिद्धांत पर काम किया जाएगा और अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीएम ने कहा कि जनता को डराने वाले अपराधियों की जगह जेल में होगी। इस घटना के बाद कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, ताकि आगे किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर