Tuesday, July 21, 2026

क्या झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा होगी रद्द? आयोग ने किया बड़ा ऐलान

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। उत्पाद सिपाही के लिए रिटन इग्ज़ैम जो 22 मार्च को होने वाला था उसको लेकर एक अहम फैसला लिया है। आयोग ने 22 मार्च को होने वाले लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है और अब यह परीक्षा 14 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग ने शुक्रवार को एक आधिकारिक सूचना भी जारी की थी और अभ्यर्थियों को नई तारीख की जानकारी दी।

आयोग की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि कुछ अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों की वजह से परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 22 मार्च को आयोजित की गई थी लेकिन अब इसकी डेट बदल कर 14 अप्रैल कर दी गई है। JSSC ने सभी अभ्यर्थि जो इस परीक्षा को देने वाले हैं, उनसे अपनी तैयारी जारी रखने की अपील की है। उत्पाद सिपाही भर्ती की ये परीक्षा राज्य के अलग अलग जिलों में आयोजित कराई जाएगी। जिसके लिए 8 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, देवघर और दुमका जैसे जिले शामिल है और 14 अप्रैल को होने वाली परीक्षा में छात्र इन्ही सब सेंटर पर इग्ज़ैम देने पहुचेंगे।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव अप्रैल में हो सकते हैं, दो नई पार्टियों की एंट्री से मुकाबला रोचक

इससे पहले भी तारीखों को लेकर विवाद हुआ था। आदिवासी छात्र संघ ने ये मांग की थी कि परीक्षा की तारिख को बढ़ाया जाए, क्योंकि परीक्षा के तारीख के समय ही सरहूल है जिसके वजह से छात्रों को दिक्कत हो सकती है। परीक्षा केंद्र पहुंचते समय छात्रों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कमसे कम एक दो दिन ही पर तारीख को बढ़ा दिया जाए। परीक्षा तीन फेज में है जिसमें पहला फिज़िकल टेस्ट जो की हो चुका है। दूसरा रिटन टेस्ट जिसकी तारीख 14 अप्रैल को तय कर दी गई है। तीसरा और आखिरी मेडिकल टेस्ट होने वाला है। रिटन इग्ज़ैम के लिए 3 पेपर होंगे और सारे पेपर 2-2 घंटे के होंगे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर