रांची: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में आयोजित खेलोत्सव 2026 के तीसरे दिन लड़कों और लड़कियों के क्रिकेट मैचों ने पूरे माहौल को रोमांचक बना दिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया।

गर्ल्स क्रिकेट में स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजीज़ और स्कूल ऑफ एजुकेशन के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजीज़ ने 30 रन से जीत हासिल की। वहीं दूसरे मैच में स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

दूसरी ओर बॉयज़ क्रिकेट में स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेज़ और स्कूल फॉर द स्टडी ऑफ कल्चर के बीच मैच खेला गया, जिसमें स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेज़ ने 67 रन से जीत हासिल की। वहीं अन्य मुकाबले में स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज और स्कूल ऑफ एजुकेशन आमने-सामने आए।

इसके अलावा बैडमिंटन के सिंगल्स और डबल्स के फाइनल मुकाबले भी देखने को मिले, जिसने दिन के खेल को और भी रोमांचक बना दिया। तीसरे दिन खिलाड़ियों के उत्साह, टीमवर्क और खेल भावना ने खेलोत्सव 2026 को और अधिक यादगार बना दिया।
यह भी पढ़ें: ईरान जंग के बीच इराक में अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान क्रैश, 4 क्रू मेंबर्स की मौत

