Thursday, May 28, 2026

राँची में जिला प्रशासन घरेलू एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति की समस्याओं पर हुआ सख्त, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस

रांची : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची मंजूनाथ भजन्त्री ने हाल ही में विभिन्न स्रोतों से प्राप्त घरेलू एलपीजी (एलपीजी) सिलेंडर की कमी संबंधी खबरों पर गंभीर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। होली पर्व के दौरान जिला में सप्लाई में आई अस्थायी कमी के कारण उत्पन्न परेशानियों को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची श्री कुमार रजत की अध्यक्षता में IOCL, HPCL, BPCL के क्षेत्रीय प्रबंधकों (LPG Sales), CSC के जिला नोडल अधिकारी तथा राँची जिले की सभी गैस एजेंसियों के प्रोप्राइटर के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की।

25 दिन पहले बुकिंग की सलाह

बैठक में IOCL के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली पर्व के कारण सप्लाई चेन में अस्थायी व्यवधान आया था, जिससे वितरण प्रभावित हुआ। वर्तमान में स्थिति सामान्य है और कोई कमी नहीं है। ग्राहकों को सलाह दी गई कि नियमित 14.2 किलो सिलेंडर की बुकिंग कम से कम 25 दिन पहले कर लें, जिसके 2-3 दिनों के अंदर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। यदि किसी उपभोक्ता का सिलेंडर 25 दिन से पहले समाप्त हो जाता है, तो बिना बुकिंग के 5 किलोग्राम तथा 2 किलोग्राम के छोटे सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिन्हें गैस एजेंसी से सीधे संपर्क कर डोरस्टेप डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने सभी गैस एजेंसियों से छोटे सिलेंडरों की आपूर्ति एवं बुकिंग व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। एजेंसियों ने बताया कि छोटे सिलेंडरों के लिए बुकिंग की आवश्यकता नहीं है। बैठक में कंपनियों को निर्देश दिए गए कि वे Packaging Specify हेतु अलग-अलग टॉल-फ्री नंबर जारी करें तथा इन नंबरों पर हमेशा एक कर्मी की उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ता फोन पर आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें।

व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

25 दिन पहले बुकिंग की अनिवार्यता को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए SMS, बिलबोर्ड, रेडियो, टेलीविजन तथा अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने का सख्त निर्देश दिया गया है। साथ ही, सभी कंपनियों एवं एजेंसियों के प्रबंधकों के लिए एक WhatsApp ग्रुप तैयार करने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुनः बैठक बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।

कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस

अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट चेतावनी दी कि जिला प्रशासन स्तर पर गैस वितरण की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है। यदि कोई गैस वितरक या एजेंसी कालाबाजारी में लिप्त पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी राँचीवासियों से अपील की है कि वे समय से बुकिंग करें तथा किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों या हेल्पलाइन पर दें। यह कदम उपभोक्ताओं के हित में उठाया गया है ताकि त्योहारों एवं दैनिक जीवन में रसोई गैस की कोई कमी न रहे।

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर