Tuesday, July 21, 2026

‘टटीरी’ गाने पर विवाद होने के बाद रैपर बादशाह ने मांगी माफ़ी

डेस्क : रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ़ बादशाह ने अपने हालिया रिलीज़ गाने ‘टटीरी’ पर हुए विवाद के बाद माफ़ी मांगी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर यह भी लिखा कि गाने को हर जगह से हटा दिया गया है. गौरतलब है कि रैपर-सिंगर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ़ बादशाह को गिरफ़्तार करने के लिए हरियाणा पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं. बादशाह को पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस भी जारी भी हुआ है.

रैपर बादशाह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कह रहे हैं, “मेरे नए गाने ‘टटीरी’ के एक हिस्से में लिरिक्स और विज़ुअल रिप्रज़ेंटेशन से जो संदेश गया है, उससे कई लोगों को ठेस पहुंची है. ख़ासकर, मेरे अपने हरियाणा के लोगों की भावनाओं को ठेस लगी है. मेरा इरादा नहीं था कि मैं हरियाणा की किसी महिला के बारे में ऐसी बेहूदगी भरी बात करूं. मैं हिप-हॉप जॉनर से हूं, जहां लिरिक्स प्रतिद्वंदी के लिए होते हैं, न कि किसी औरत या बच्चे के लिए.”

बादशाह ने कहा, “मैं ख़ुद हरियाणा से हूं, मेरी पहचान हरियाणा से है. मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं हरियाणा की संस्कृति और बोली को ऊंचाई तक लेकर जाऊं.” बादशाह ने आगे कहा, “लेकिन अगर गाने के उस हिस्से से किसी को भी ठेस पहुंची है तो मैं तहेदिल से आप सबसे क्षमा मांगता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझकर, अपना बेटा समझकर माफ़ करेंगे.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर