Wednesday, July 22, 2026

ईरानी नेता अली ख़ामेनेई के मारे जाने पर राजद की प्रतिक्रिया, देश में कई जगहों पर प्रदर्शन

नई दिल्ली : ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के मारे जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने कहा, “भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया है.”

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर आरजेडी ने कहा, “आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या के उद्देश्य से किया गया ईरान पर हमला पूरी मानवता के विरुद्ध हमला है. आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की शहादत के साथ भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया है.” बयान में कहा गया, “इराक़, लीबिया, सीरिया, अमेरिका ने जहाँ भी हमला किया, उन देशों को और वहाँ के नागरिकों के जीवन को उसने बर्बाद कर दिया.”

भारत में विरोध प्रदर्शन

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर के सैदा कदल इलाक़े में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, श्रीनगर के लाल चौक पर भी कश्मीरी शिया मुसलमानों ने विरोध प्रदर्शन किया.

ईरान के सरकारी मीडिया चैनल ने रविवार को कहा है कि सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई अमेरिका और इसराइल के हमले में मारे गए हैं. ईरान के सरकारी टीवी के प्रेज़ेंटर ने रोते हुए ख़ामेनेई की मौत की घोषणा की और बताया देश में 40 दिनों का शोक रहेगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर