Tuesday, July 21, 2026

कोलकाता में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई

कोलकाता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटते इतनी तेज थी कि लोग अपने घरों और से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए.

जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है. ये भूकंप आज दोपहर 27 फरवरी की दोपहर करीब 1 बजकर 22 मिनट पर आया. इस भूकंप का केंद्र भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के पास बांग्लादेश में 3 किलोमीटर अंदर था.

कोलकाता में जब भूकंप आया, तब केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार एक सभा को संबोधित कर रहे थे. सुकांत मजूमदार ने अपने संबोधन के दौरान ही भूकंप के झटके महसूस किए.

सिक्किम में भी महसूस किए गये भूकंप के तेज झटके

सिक्किम में भी आज तड़के सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई. भूकंप की वजह से पश्चिम सिक्किम के दो स्कूलों की दीवारों पर दरारें पड़ने की जानकारी मिली। टाशीडिंग के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और गेरेथांग जूनियर हाईस्कूल की सीलिंग गिरने जैसी घटना भी सामने आई.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

एक दिन पहले भी आए थे भूकंप के झटके

गौरतलब है कि एक दिन पहले भी राज्य में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे.लगातार दूसरे दिन आए झटकों से लोगों में दहशत फैल गई है, लेकिन फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर