Monday, November 2, 2026

मेरठ में घर में लगी आग में चार बच्चों समेत 6 की झुलसने से हुई मौत

मेरठ: जिले के किदवई नगर स्थित एक घर में आग लगने की एक घटना में दो महिला और पांच बच्चे झुलस गए। सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन बच्चों सहित पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना में अस्पताल में एक और मौत हो गई। अब मृतक संख्या बढ़कर छह हो गई है।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सोमवार को किदवई नगर में इकबाल अहमद का परिवार रहता है। सोमवार को परिवार के सभी लोग घर पर मौजूद थे। रात साढ़े नौ बजे घर में आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद परिवार के लोग बाहर निकल गए, लेकिन प्रथम फ्लोर पर मौजूद लोग फंस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने फंसे परिवार के सात सदस्यों को निकालने के लिए मकान के पीछे की दीवार तोड़ी और सीढ़ी से एक-एक कर बाहर निकाला। आग से बुरी तरह झुलसी हालत में सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चों समेत पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर