Monday, November 2, 2026

एपस्टीन फ़ाइल मामले में अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत रहे पीटर मैंडसलन गिरफ़्तार

डेस्क : ब्रिटिश पुलिस ने अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत रहे पीटर मैंडलसन को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के संदेह में गिरफ़्तार किया है. उनकी गिरफ़्तारी एपस्टीन फ़ाइल से जुड़ी एक जांच के बाद हुई है.

इससे पहले ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन को एपस्टीन फ़ाइल से जुड़े एक मामले में गिरफ़्तार किया गया था. उन पर भी सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के आरोप थे. लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि 72 वर्षीय मैंडलसन को सोमवार को उत्तरी लंदन के कैमडेन स्थित एक पते से गिरफ़्तार किया गया और पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया.

पुलिस के बयान में कहा गया कि यह गिरफ़्तारी विल्टशायर और कैमडेन के दो ठिकानों पर तलाशी वारंट जारी किए जाने के बाद हुई. पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में उन आरोपों की जांच शुरू की थी, जिनमें कहा गया है कि सरकार में मंत्री रहते हुए मैंडलसन ने मार्केट को प्रभावित करने वाली संवेदनशील सरकारी जानकारी यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन को दी थी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर