Thursday, October 29, 2026

जम्मू में ड्रोन से भेजी गई 6.5 किलो हेरोइन जब्त, तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के आर. एस. पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 6.5 किलो से अधिक हेरोइन जब्त की गई है। इसकी अनुमानित कीमत 40 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। यह कार्रवाई सीमा सुरक्षा बल की 165वीं बटालियन और जम्मू पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को की। टीम ने सीमा के पास खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाकर नशीले पदार्थ बरामद किए। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से ड्रोन के जरिए बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी की कोशिश को नाकाम किया गया है।

संदिग्ध ड्रोन मूवमेंट के बाद सर्च

पुलिस को पहले संदिग्ध ड्रोन मूवमेंट की जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया, जिसमें खेतों से हेरोइन बरामद हुई। मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले शुक्रवार को कठुआ जिले के बॉर्डर इलाके में ड्रोन से हेरोइन गिराने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर ड्रोन के जरिए हो रही तस्करी पर नजर रखी जा रही है और ऐसी कोशिशों को सख्ती से रोका जाएगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर