Wednesday, September 16, 2026

झारखंड में नगर निकाय चुनाव के दौरान आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर व पोस्टिंग ग़लत : भाजपा

रांची : झारखंड भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुँची और ज्ञापन सौंप कर शिकायत दर्ज करायी की निकाय चुनाव के दौरान सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों का जो तबादला किया है वो आदर्श चुनाव आचार संहिता के ख़िलाफ़ है और सरकार ने फिर साबित किया है कि वो आयोग से ऊपर है।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार बार बार यह साबित कर रही है कि वो राज्य निर्वाचन आयोग से ऊपर है, सरकार को आचार संहिता से कोई मतलब नहीं है। अगर यह ट्रांसफर पोस्टिंग मतदान या परिणाम के बाद भी होता तो कोई भूचाल नहीं आ जाता, परंतु सरकार ने दिखाया कि वो जो चाहे कर सकती है। आईएएस अधिकारियों का तबादला मामले में राज्य सरकार को राज्य निर्वाचन आयोग से पूछना या अनुमति लेना तो दूर की बात है सरकार ने ट्रांसफर से सबंधित आयोग को सूचित भी नहीं किया है।

आदर्श चुनाव आचार संहिता आम लोगो के लिए केवल नहीं बना है यह हर एक नागरिक हर एक संस्था हर विभाग सहित सरकार के लिए भी बना है। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी सूची भी आयोग को सौंपी है और मांग किया है कि जिनके हस्ताक्षर से नोटिफिकेशन जारी हुआ उनके खिलाफ और जिनके कहने पर यह नोटिफिकेशन बनाया गया उनके खिलाफ कारवाई हो। प्रतिनिधिमंडल में अनिल कुमार सिंह और अमन यादव भी शामिल थे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर