धनबाद : विकास पुरुष के रूप में विख्यात धनबाद के पूर्व महापौर सह मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल का शुक्रवार को भी धनबाद नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में धुंआधार चुनावी प्रचार प्रसार जारी रहा। इस दौरान उन्हें युवाओं, बुजुर्गों के साथ-साथ भारी संख्या में महिलाओं का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ। वहीं, उन्होंने समर्थकों की मांग पर आज केंदुआ बाजार में स्थानीय कार्यालय का भी शुभारंभ किया।

वैसे तो धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 के चुनावी मैदान में दो दर्जन से अधिक प्रत्याशी मेयर पद के लिए अपना-अपना ताल ठोक रहे हैं, लेकिन क्षेत्र में विकास पुरूष सह मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को जिस तरह से जनता का समर्थन मिल रहा है, उससे स्थिति लगभग साफ हो चुकी है।
बहरहाल, शुक्रवार को मेयर प्रत्याशी विकास पुरुष चंद्रशेखर अग्रवाल ने हीरापुर स्थित भिष्टीपाड़ा में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों और उनके परिवारजनों से मिला स्नेह अद्भुत था।
इसके बाद मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल का जनसंपर्क अभियान पुटकी थाना अंतर्गत भागाबांध पहुंचा, जहां क्षेत्र के देवतुल्य जनता का विकास पुरुष सह मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के प्रति सहजता और समर्थन भावविभोर कर देने वाला था। महापौर प्रत्याशी चन्द्रशेखर अग्रवाल ने करकेन्द स्थित गोपालीचक नंबर – 03 में आयोजित एक आमसभा में भारी संख्या में मौजूद देवतुल्य जनता से सार्थक विचार-विमर्श भी किया।

वहीं, समर्थकों और देवतुल्य मतदाताओं की मांग पर आज उन्होंने केंदुआ बाजार में एक स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान विकास पुरूष सह मेयर प्रत्याशी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि धनबाद क्षेत्र के परिवारजनों की सेवा और धनबाद क्षेत्र की समृद्धि के लिए वह हरसंभव प्रयास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि आप सभी का सहयोग और समर्थन ही मेरी वास्तविक शक्ति व सामर्थ्य है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा- “धनबाद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए 23 फरवरी को बिस्कुट छाप पर मुहर लगाकर मुझे आप सब अपना आशीर्वाद दें और धनबाद की सेवा का फिर एक बार मौका दें।”


