Monday, November 2, 2026

लैंबोर्गिनी कार हादसे में आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर के ग्वालटोली में रविवार को हुए लैंबोर्गिनी कार हादसे में आर्य नगर निवासी तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे आरोपी शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। हालांकि तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का कहना था कि बेटा दिल्ली में है और उसका इलाज चल रहा है, लेकिन पुलिस ने उसे कानपुर से ही गिरफ्तार किया है।

बता दें कि रविवार को आर्य नगर निवासी तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम अपने चालक मोहन के साथ लैंबोर्गिनी से शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्रा की आइएएस बेटी कृतिका मिश्रा की शादी में शामिल बिठूर जा रहे थे।

तभी भैरोंघाट चौराहे के पास आटो व एक बुलेट में टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से लैंबोर्गिनी रिवोल्ट टकराई थी। कार सड़क किनारे खड़े आटो को टक्कर मारकर बुलेट के ऊपर चढ़ गई थी। इस दौरान वहां खड़े चमनगंज घोसियाना निवासी तौफीक अहमद को टक्कर लगी तो वह उछलकर दूर गिरे। उनके बाएं पैर में चोट आई। वहीं बुलेट सवार विशाल त्रिपाठी व सोनू त्रिपाठी को धक्का लगा, हालांकि वह ठीक हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर