Monday, November 2, 2026

टी-20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान ने संघर्षपूर्ण मैच में नीदरलैंड्स को हराया, वेस्ट इंडीज ने बनाए 182 रन

मुंबई : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज़ हो गया है. इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीलंका में नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के बीच खेला गया. नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को 148 रनों का टारगेट दिया है, जिसे पाकिस्तान ने सात विकेट के नुकसान पर दो गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया. इसके साथ ही पाकिस्तान ने टूर्नामेंट की शुरूआत जीत के साथ की है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.

बल्लेबाज़ी करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम ने 147 रन बनाए, टीम 19.5 ओवर में ऑल आउट हो गई. जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम के विकेट लगातार अंतराल के बाद गिरते रहे और एक समय उनका स्कोर 7 विकेट पर 114 रन था और जीत के लिए उन्हें 23 गेंदों पर 34 रन चाहिए थे. लेकिन आख़िरी लम्हों में फ़हीम अशरफ़ ने सिर्फ़ 11 गेंदों पर 29 रन बनाकर मैच का पासा पलट दिया और पाकिस्तान को 20वें ओवर में तीन विकेट से जीत दिला दी.

वेस्टइंडीज ने रखा 183 रनों का लक्ष्य

टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा मैच स्कॉटलैंड और वेस्ट इंडीज़ के बीच कोलकाता में खेला जा रहा है. स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और वेस्ट इंडीज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. वेस्ट इंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए. वेस्ट इंडीज की ओर से सबसे अधिक शेमरॉन हेटमॉयर ने 36 गेंदों में 64 रन बनाए, जबकि ब्रैंडन किंग ने 35, कप्तान शाई हॉप ने 19 और रोवमॉन पॉवेल ने 24 और शेरफॉन रदरफोर्ड ने अंतिम क्षणों में 13 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया.

जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 11 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए थे. टीम को अब 9 ओवरों में 97 रन और बनाने हैं और स्कॉटलैंड के पास 7 विकेट शेष हैं. वहीं टूर्नामेंट का तीसरा मैच भारत और अमेरिका के बीच शाम सात बजे से मुंबई में होगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर