Monday, September 14, 2026

लोहरदगा में अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, डंपिंग प्लांट की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार का एक बड़ा मामला सामने आया है। डंपिंग प्लांट की आड़ में लंबे समय से संगठित तरीके से बालू का अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन किया जा रहा था। पुलिस की छापेमारी में मौके से बालू लदे छह हाइवा वाहन जब्त किए गए हैं, जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिली थी कि सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध बालू उत्खनन और ढुलाई की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया और भड़गांव-नंदगांव पथ पर स्थित बीटीआईपीएल डंपिंग प्लांट परिसर में छापेमारी की गई।

डंपिंग प्लांट की आड़ में अवैध कारोबार

बताया जा रहा है कि बीटीआईपीएल डंपिंग प्लांट को निर्माण सामग्री तैयार करने के उद्देश्य से स्थापित बताया गया था, लेकिन जांच में सामने आया कि इसकी आड़ में अवैध रूप से बालू का भंडारण किया जा रहा था। यहां से भारी मात्रा में बालू लोड कर हाइवा वाहनों के जरिए रांची की ओर परिवहन किया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई के बाद इस अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है।

छह हाइवा वाहन जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से बालू लदे छह हाइवा वाहनों को जब्त किया। जब्त किए गए वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर हैं, जेएच 13जे 6362, जेएच 13जे 3825, जेएच 13जे 5141, जेएच 13जे 9876, जेएच 13जे 9290 और जेएच 13जे 8633। इन सभी वाहनों में अवैध रूप से बालू लदी हुई थी। पुलिस ने मौके पर मौजूद वाहन चालकों से बालू से संबंधित वैध कागजात की मांग की, लेकिन कोई भी चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद सभी वाहनों को जब्त कर सेन्हा थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया सत्यापन

मामले की जानकारी मिलने के बाद खनन निरीक्षक बसंत उरांव और सेन्हा अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत थाना पहुंचे। उन्होंने जब्त किए गए हाइवा वाहनों और बालू का सत्यापन किया। प्रारंभिक जांच में अवैध बालू परिवहन की पुष्टि हुई है।इस पूरे मामले में सेन्हा थाना में कांड संख्या 28/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर