Monday, September 14, 2026

जयपुर के सरकारी हॉस्पिटल के सर्विस में आई खराबी, मरीज हो रहे परेशान

जयपुर : जयपुर के सरकारी हॉस्पिटलों में मरीजों के लिए सर्वर ने मुसीबत खड़ी कर दी है. हॉस्पिटलों में काम आने वाले IHMS सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण सर्वर आज सुबह से धीमा चल रहा है, जिसके कारण मरीजों को ओपीडी पर्ची, जांचों के बिल और भर्ती, डिस्चार्ज से जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं। दो दिन राजकीय अवकाश होने के कारण हॉस्पिटल में ओपीडी केवल 2-2 घंटे ही चली थी।

आज जब तीसरे दिन हॉस्पिटल खुले तो मरीजों को सुबह से ही पर्ची बनवाने और जांचों के बिल कटवाने में परेशानी हुई। तकनीकी दिक्कत के कारण सर्वर धीमा चल रहा है, जिसके कारण एक-एक बिल और पर्ची बनाने में सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा समय लग रहा है।

हॉस्पिटल में बिल बनाने वाले स्टाफ के एक कम्प्यूटर ऑपरेटर ने बताया, सर्वर की दिक्कत आने से सबसे ज्यादा परेशानी बिल जनरेट करने में आ रही है। 15 मिनट सर्वर धीरे-धीरे चल रहा है, जबकि 5 से 10 मिनट के लिए बंद हो रहा है। इस तरह की प्रक्रिया पिछले 2 घंटे से हो रही है। इस कारण कई बार बिल पूरा बनने के बाद जैसे ही प्रिंट देते हैं। सर्वर डाउन हो जाता है। ऐसे में उस व्यक्ति को दोबारा नया बिल जनरेट करना पड़ रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर