Tuesday, September 15, 2026

भारत में खेलने से इंकार करना बांग्लादेश को पड़ा भारी, टी20 वर्ल्ड कप से हुआ बाहर

खेल डेस्क : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 वर्ल्ड कप-2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को सूचित कर दिया है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड खेलेगा। यह टूर्नामेंट अगले महीने से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया जाना है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला बांग्लादेश द्वारा सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार करने के बाद लिया गया है। दरअसल, बीसीबी ने भारत में मैच खेलने को लेकर अपनी असहमति जताई थी। इसके पीछे आईपीएल-2026 से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद उपजा विवाद भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

टीम भारत भेजने से साफ इंकार

मिली जानकारी के अनुसार आईसीसी ने बीसीबी को भारत आने के मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए 24 घंटे की आधिकारिक समय-सीमा दी थी, लेकिन बांग्लादेश बोर्ड ने इस डेडलाइन का पालन नहीं किया। इसके बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह, जो इस समय दुबई में मौजूद हैं, की ओर से बीसीबी चेयरमैन अमिनुल इस्लाम बुलबुल को एक आधिकारिक ईमेल भेजकर निर्णय की जानकारी दी गई।

बीसीबी द्वारा ढाका में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी आईसीसी प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना गया, जिससे हालात और बिगड़ गए। वहीं बांग्लादेश के खेल मंत्रालय के सचिव आसिफ नजरुल ने सुरक्षा को खतरा बताते हुए अपनी टीम को भारत भेजने से साफ इनकार कर दिया था, जबकि आईसीसी ने कई बार आश्वासन दिया था कि भारत में टीम की सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है।

औपचारिक निमंत्रण नहीं 

इस बीच क्रिकेट स्कॉटलैंड ने कहा है कि उन्हें अभी औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है, लेकिन इसकी घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। स्कॉटलैंड की टीम ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज, इटली, इंग्लैंड और नेपाल के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। उसका पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ, दूसरा 9 फरवरी को इटली के खिलाफ और तीसरा 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में होगा, जबकि आखिरी ग्रुप मैच 17 फरवरी को नेपाल के खिलाफ मुंबई में खेला जाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर