Thursday, July 23, 2026

अफ़ग़ानिस्तान में चीनी रेस्तरां के बाहर विस्फोट में 7 की मौत, आईएसआईएस ने ली ज़िम्मेदारी

डेस्क : अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को एक चीनी रेस्तरां के बाहर हुए विस्फोट में एक चीनी नागरिक सहित सात लोग मारे गए और 20 लोग घायल हो गए हैं. काबुल पुलिस के प्रवक्ता ख़ालिद जरदान के मुताबिक़, राजधानी के शहर-ए-नाव इलाके़ में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों में एक चीनी नागरिक और छह अफ़ग़ान नागरिक शामिल थे. प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे हुआ.

काबुल के आपातकालीन अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि विस्फोट के बाद चार महिलाओं और एक बच्चे सहित 20 घायल लोगों को अस्पताल लाया गया था. पुलिस प्रवक्ता ख़ालिद जरदान ने बताया कि मृतक चीनी नागरिक मुस्लिम था और अपनी पत्नी और अफ़ग़ान सहयोगी के साथ एक चीनी नूडल रेस्तरां चलाता था. उनके अनुसार, विस्फोट रेस्तरां की रसोई के पास हुआ, जिसकी जांच चल रही है.

वहीं दूसरी ओर चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने इस विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने रेस्तरां के बाहर हुए विस्फोट की निंदा की है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर