Tuesday, September 15, 2026

नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व की आग बुझाने उतरी वायु सेना, Mi-17 हेलिकॉप्टर तैनात

चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व धरोहर नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के जंगलों में पिछले छह दिनों से लगी भीषण आग को काबू में करने के लिए अब भारतीय वायु सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। गोविंदघाट के पास भ्यूंडार घाटी में धधक रही आग को बुझाने के लिए वायु सेना का Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर तैनात किया गया है। बुधवार को भारतीय वायु सेना और वन विभाग की संयुक्त टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। सेंट्रल एयर कमांड ने राज्य सरकार के अनुरोध पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने संसाधनों को सक्रिय कर दिया है। वायु सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह आपदा राहत और रक्षा की अपनी दोहरी जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

दुर्गम पहाड़ बने बड़ी चुनौती

नंदा देवी नेशनल पार्क के प्रभारी डीएफओ सर्वेश दुबे के अनुसार, आग जिन इलाकों में लगी है वहां 70 से 80 डिग्री तक की खड़ी ढलान है। ऐसे दुर्गम इलाकों में पैदल टीमों का पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है। फिलहाल आग की तीव्रता में कुछ कमी आई है, लेकिन अगर अगले दो दिनों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आती है तो Mi-17 हेलिकॉप्टर से बम्बी बकेट के जरिए पानी का छिड़काव शुरू किया जाएगा।

पानी की आपूर्ति बनी समस्या

इन ऊंचे जंगलों में पानी का कोई प्राकृतिक स्रोत मौजूद नहीं है। ऐसे में हेलिकॉप्टरों को पानी भरने के लिए टिहरी डैम या श्रीनगर डैम तक जाना पड़ सकता है। इसके लिए प्रशासन और वायु सेना के बीच लगातार समन्वय बनाया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

करोड़ों की वन संपदा को नुकसान

9 जनवरी से लगी इस आग ने अब तक भारी तबाही मचाई है। करोड़ों रुपये की बहुमूल्य वन संपदा जलकर राख हो चुकी है। यह इलाका अपनी दुर्लभ जैव विविधता और औषधीय पौधों के लिए जाना जाता है। आग के चलते पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा है और साथ ही क्षेत्र में पाए जाने वाले दुर्लभ वन्य जीवों के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन, वन विभाग और वायु सेना की संयुक्त कोशिशों से जल्द आग पर काबू पाने की उम्मीद जताई जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर