Wednesday, September 16, 2026

ट्रंप का नोबेल शांति पुरस्कार पाने का सपना होगा पूरा, मरिया कोरीना मचादो ने अपना पुरस्कार ट्रंप को देने की कही बात!

न्यूज डेस्क: नॉर्वेजियन नोबेल इंस्टीट्यूट ने एक बयान में कहा है कि नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा होने के बाद इसे वापस, ट्रांसफ़र या दूसरों के साथ साझा नहीं किया जा सकता. यह बयान तब आया, जब वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मरिया कोरीना मचादो ने कहा कि वह यह पुरस्कार अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को देना या उनके साथ शेयर करना चाहेंगी. मचादो ने सोमवार को फ़ॉक्स न्यूज़ से ये बात कही थी.

इसके बाद शुक्रवार को नॉर्वेजियन नोबेल इंस्टीट्यूट ने बयान जारी किया, “एक बार नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो जाने के बाद, इसे वापस नहीं लिया जा सकता, न ही इसे शेयर किया जा सकता है, और न ही इसे दूसरों को ट्रांसफ़र किया जा सकता है.” इंस्टीट्यूट ने कहा कि नोबेल पुरस्कार की एक बार घोषणा हो जाने के बाद ये फ़ैसला हमेशा के लिए मान्य होता है.

इसमें कहा गया, “नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी कि शांति पुरस्कार विजेता पुरस्कार मिलने के बाद क्या कहते हैं और क्या करते हैं. कमेटी का काम सिर्फ़ नॉमिनेटेड उम्मीदवारों के काम और कोशिशों का मूल्यांकन करना है, जब तक यह तय नहीं हो जाता कि किसी खास साल के लिए नोबेल शांति पुरस्कार किसे दिया जाएगा.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर