Sunday, November 1, 2026

फैंस के साथ दीपिका पादुकोण ने मनाया अपना 40वां जन्मदिन

मुंबई: बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन दीपिका पादुकोण आज 40 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार उनके फैंस द्वारा बधाइयां मिल रही हैं। मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में हुए बर्थडे सेलब्रैशन में बड़ी संख्या में दीपिका के चाहने वाले पहुंचे। अभिनेत्री के इस स्पेशल डे को उनके  प्रशंसकों ने और भी खास बना दिया। न्यू ईयर और जन्मदिन मनाने के लिए अमेरिका रवाना होने से पहले उन्होंने मुंबई में फैंस के लिए एक खास मुलाकात रखी, जहां उन्होंने न सिर्फ उनसे बातचीत की, बल्कि केक काटकर उनका प्यार भी स्वीकार किया। इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दीपिक पादुकोण कभी नेशनल लेवल की बैडमिंटन प्लेयर थीं. बाद में मॉडलिंग करियर शुरू किया और फिर कन्नड़ सिनेमा से एक्टिंग डेब्यू किया. इसके बाद बॉलीवुड में आईं और पहली ही हिंदी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से छा गईं. उन्होंने अपने करियर में कॉकटेल, चेन्नई एक्सप्रेस, फाइटर, पठान, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी सहित कई बेहतरीन फिल्में दीं हैं. पीकू से लेकर पद्मावत तक अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी दीपिका का यह जन्मदिन ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि परिवार और दोस्तों के लिए भी स्पेशल रहा। दिलचस्प बात यह है कि दीपिका ने अपने जन्मदिन से पहले ही अपने चाहने वालों के साथ खुशियां बांट ली थीं।

बताया जा रहा है कि दीपिका ने अपने अमेरिका टूर से पहले 18 दिसंबर  को देशभर में अपने कुछ चुनिंदा फैंस के लिए एक मीट एंड ग्रीट इवेंट का आयोजन किया था। इस इवेंट में उनके फैंस शामिल हुए थे जिन्होंने अपनी फेवरिट हीरोइन के साथ क्वालिटी टाइम बिताया, तस्वीरें ली, और केक कटिंग सेरेमनी एन्जॉय की। जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आएंगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर