Wednesday, July 22, 2026

हरियाणा की डांसर और एक्ट्रेस प्रांजल दहिया अपने लाइव कॉन्सर्ट में भड़की

मनोरंजन : हरियाणा की स्टार एक्ट्रेस और डांसर प्रांजल दहिया हमेशा से अपने धमाकेदार डांस और सुपरहिट गानों के लिए जानी जाती हैं। उनके सारे हरियाणवी सॉन्ग्स सोशल मीडिया पर जमकर वॉयरल और ट्रेंड करते हैं और फैंस हमेशा उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। हालांकि, इस बार प्रांजल अपने गानों की वजह से नहीं बल्कि अपने एक लाइव शो इवेंट के दौरान हुए हंगामे को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।

हाल ही में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान प्रांजल दहिया के साथ कुछ दर्शकों ने बदतमीजी करने की कोशिश की। शो के बीच ऑडियंस में मौजूद कुछ लोग स्टेज के बेहद करीब आ गए और जोर-जोर से चिल्लाते हुए अजीब सी हरकतें करने लगे। हालात ऐसे हो गए कि प्रांजल को अपनी परफॉर्मेंस बीच में ही रोकनी पड़ गई।

भीड़ में हुई हरकतों से प्रांजल दहिया काफी नाराज हो गईं। उन्होंने स्टेज से ही बदतमीजी करने वालों को जमकर खरी-खोटी सुना डाली। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रांजल दर्शकों में मौजूद एक बुजुर्ग की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, आपकी भी  तो बहू-बेटियां हैं… ताऊ, मैं तेरी छोरी की उम्र की हूं। जैकेट वाले, मुंह ना फेर, तुम्हें ही कह रही हूं। थोड़ा कंट्रोल में रहो। इसके बाद फिर उन्होंने बाकी दर्शकों से भी संयम बरतने की अपील की और कहा कि स्टेज से थोड़ी दूरी बनाकर रखें, ताकि शो सुचारू रूप से पूरा हो सके।

 प्रांजल दहिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक ओर फैंस उनके साहस और आत्मसम्मान की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स कलाकारों की सुरक्षा और सम्मान पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का मानना है कि कलाकारों के साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

प्रांजल दहिया हरियाणा की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस और डांसर में से एक हैं। उनके लगभग हर गाने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर मिलियंस में व्यूज बटोरते हैं। खासतौर पर उनका सुपरहिट हरियाणवी सॉन्ग 52 गज का दामन आज भी सबसे ज्यादा देखे जाने वाले हरियाणवी गानों में शामिल है। प्रांजल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर