Tuesday, September 15, 2026

कर्नाटक के चित्तदुर्ग में नेशनल हाईवे पर बस और लॉरी की टक्कर, कई लोगों के मौत की आशंका

कर्नाटक : कर्नाटक में एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा चित्तदुर्ग जिले में नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां एक प्राइवेट बस और एक लॉरी आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में तुरंत आग लग गई। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह बस बेंगलुरु से गोकर्णा जा रही थी। सुबह के समय जब बस चित्तदुर्ग जिले के हिरियूर इलाके के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही लॉरी अचानक बस से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए। लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाया गया और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

पुलिस की शुरुआती जांच में बताया गया है कि लॉरी चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क का डिवाइडर पार कर बस से टकरा गया। आशंका जताई जा रही है कि लॉरी चालक को झपकी आ गई होगी, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए ऐलान किया कि घायलों को 50-50 हजार रुपए और मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात रोक दिया गया था, जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता साफ किया गया और ट्रैफिक फिर से शुरू किया गया। इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। मरने वालों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने की बात कही गई है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही से गाड़ी चलाने के खतरे को दिखाता है। थोड़ी सी लापरवाही कई जिंदगियां छीन सकती है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर