Monday, November 2, 2026

धर्मेंद्र की अंतिम मूवी से डेव्यू करेंगे अमिताभ के नाती, केबीसी में आए नजर

मनोरंजन : बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर किसी को अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति बेहद पसंद है। वजह हैं, होस्ट अमिताभ बच्चन जो हर जेनरेशन के लोगों से कनेक्टिविटी बना लेते हैं। हर बार कंटेस्टेंट के साथ-साथ अमिताभ बच्चन के  शो में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर्स भी आते हैं और बिग बी सभी से बड़े सम्मान और लाड़-प्यार से पेश आते हैं।

शो में आए अमिताभ के परिवार

पिछले दिनों कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे कौन बनेगा करोड़पति के  हॉट सीट की गेस्ट बनकर आई थीं और अब इस कुर्सी पर उनके नाति अगस्त्या नंदा नजर आए। अगस्त्य बहुत जल्द फिल्म इक्कीस के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाले हैं। ये एपिसोड फुल ऑन फैमिली अफेयर होने वाला है क्योंकि अगस्त्य के साथ इसमें श्वेता बच्चन और बहन नव्या भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में इसका एक  शानदार प्रोमो सोनी टीवी के इंस्टाग्राम पर रिलीज किया गया। इस दौरान कुछ सवाल जवाब का दौर चला। इसी बीच एक दर्शक अगस्त्य से सवाल करती है कि उनका परिवार में सबसे पसंदीदा कौन है नाना (अमिताभ बच्चन) या नानी (जया बच्चन)। इसका जवाब देते समय अगस्त्य कहते हैं कि  ये सवाल का जवाब थोड़ा मुशक्लि है और वो हंसी-हंसी में सवाल को टाल देते हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन जानबूझकर बीच में टोकते हैं और कहते हैं कि नहीं नहीं बोलने दीजिए हमें भी जानना है। जयदीप मजाक करते हुए आसान रास्ता बताते हैं और कहते हैं, अगर तुम्हें वैनिटी में पिटना है तो नानी का नाम लेलो… और घर जाके पिटाई खानी है तो नानू का नाम लेलो।

धर्मेंद्र  की आखिरी फिल्म  इक्किस

ही मैन के नाम से महशूर धर्मेंद्र  की आखिरी फिल्म  इक्किस की कहानी सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी बयां करती है, जो परम वीर चक्र पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे। जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान असाधारण साहस का परिचय दिया था। प्रख्यात फिल्म के  निर्माता श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता का किरदार निभा रहे हैं। धर्मेंद्र का 24 नवंबर को मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। पहले ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसकी रिलीज को टाल दिया गया। अब यह 1 जनवरी 2026 को रिलीज होनी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर