Sunday, September 20, 2026

CCL बरका-सयाल में हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत, 2 गंभीर, आउटसोर्सिंग कंपनी पर लापरवाही का आरोप

रांची: रामगढ़ के सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. आउटसोर्सिंग कंपनी आशीर्वाद में हाई वॉल धंसने (लैंडस्लाइड) से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. मृतकों की पहचान प्राइवेट डंपर ऑपरेटर सुनील यादव और राजू पासवान के रूप में की गई है. घटना के बाद शव निकाल लिए गए हैं, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण और मजदूर रात से ही घटनास्थल पर डटे हुए हैं और मुआवजे व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार रात करीब 9.45 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि आउटसोर्सिंग कंपनी आशीर्वाद द्वारा सुरक्षा मानकों और DGMS के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था. कंपनी के ही एक कर्मचारी ने आरोप लगाया कि हाई वॉल से लैंडस्लाइड होने की आशंका को लेकर पहले ही अधिकारियों को सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई. इसी लापरवाही के कारण यह बड़ा हादसा हुआ. हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को इलाज के लिए होप अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है.

वहीं, उरिमारी परियोजना के पीओ दिलीप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद से मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. लोग आउटसोर्सिंग कंपनी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर