Wednesday, November 4, 2026

रांची में करमटोली तालाब के पास बनेगा नया फूड मार्केट, नाइट मार्केट की भी योजना

रांची: राजधानी के करमटोली तालाब के पास 51 डिसमिल सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कर वहां बाउंड्री वॉल बना दी गई है। इस जमीन का किस तरह इस्तेमाल किया जाए, इसे लेकर शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां खास वेंडिंग जोन बनाने की योजना तैयार करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने कहा कि इसे सामान्य बाजार की तरह नहीं, बल्कि झारखंड के पारंपरिक खान-पान और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले ‘झारखंडी फूड मार्केट’ के रूप में विकसित किया जाए।

इसे भी पढ़ें: आप सिगरेट नहीं पीते, फिर भी हो सकता है फेफड़ों का कैंसर, नई रिसर्च ने बदली सोच

लोगों की सुविधा पर पूरा ध्यान 

नगर आयुक्त ने सभी डिज़ाइनर्स से लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन बनाने के लिए कहा है। प्रस्तावित योजना में अच्छा पाथवे, पार्किंग, शेड, शौचालय और पीने के पानी जैसी सुविधाएं देने की बात कही गई है। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। जगह को सुंदर बनाने के लिए झारखंड की पारंपरिक कला और संस्कृति से जुड़ी आकर्षक पेंटिंग बनाई जाएंगी। साथ ही, पूरे परिसर को ऐसा रूप देने पर जोर दिया गया है, जिससे यह सुंदर भी दिखे और लोगों के लिए सुविधाजनक भी हो।

भविष्य में इसे बनाया जाएगा नाइट मार्केट

नगर आयुक्त के अनुसार, इस पहल का उदेश्य केवल वेंडर्स को स्थायी स्थान देना नहीं है। बल्कि राज्य के लोगों को सभी व्यंजनों का स्वाद एक साथ उपलब्ध करना है। इस जगह को योजनाबद्ध तरीके से सुंदर और बेहतर well-developed बनाया जा रहा है, ताकि यह रांची के रहने वाले लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए घूमने-फिरने की एक मुख्य जगह बन सके। साथ ही इसे भविष्य में नाइट मार्केट के रूप में भी बनाया जा सकता है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर