Monday, November 2, 2026

घने कोहरे की वजह से दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियां टकराईं, 13 की मौत व 66 घायल

मथुरा: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें मृतकों की संख्या 13 हो गई। 60 से अधिक लोग घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे में जली हुई अवस्था में कई शव मिले हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब पांच बसों और दो छोटे वाहनों के बीच टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। आग में जलकर कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि कुछ यात्री ही बच पाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी. इधर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय दृश्यता लगभग शून्य थी। कोहरे के चलते एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों में धमाके के साथ आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया। घायलों को जिला अस्पताल मथुरा, 100 शैय्या अस्पताल वृंदावन में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। 38 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जिनका उपचार चल रहा है। 39 बलदेव सीएचसी पर हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर