Tuesday, September 15, 2026

आज का राशिफल 30 नवंबर 2025 : ग्रहों की चाल के अनुसार आज मीन राशि में चंद्रमा और शनि का विष-योग बना हुआ है

30 नवंबर 2025 (राशिफल) : आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल का योग मिलना-जुलना है। इसलिए हल्के-फुल्के कार्य, दान-पुण्य, सूर्य को जल अर्पित करना, शुभ वस्तुएँ दान करना जैसे धार्मिक या सद्संकल्प से जुड़े कर्म करना शुभ रहेगा।

मेष राशि (Aries)

आज सेहत थोड़ी नाज़ुक हो सकती है, सिर दर्द या आँखों में परेशानी हो सकती है। व्यर्थ खर्चे हो सकते हैं। प्रेम और संतान संबंध में संतोषजनक हालात नहीं बन रहे हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। सूर्य को जल चढ़ाना, नीली वस्तु दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आय-व्यय दोनों हो सकते हैं, इसलिए आर्थिक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। संभव है कि भ्रमित खबर सुनने को मिले। प्रेम व संतान का हाल औसत रहेगा। व्यापार में आमदनी सामान्य रहेगी। मानसिक रूप से थोड़ा अस्थिर महसूस हो सकता है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

व्यापार में उतार-चढ़ाव हो सकता है; कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों से सावधान रहें। पिता या परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है। प्रेम व संतान से जुड़ी स्थिति ठीक बनी रहेगी। शुभ फल के लिए कोई सफेद वस्तु दान करना अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

भाग्य पर भरोसा करके बड़े कदम न उठाएं, आज कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। मान-सम्मान से जुड़ी स्थिति परेशान कर सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें, स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। प्रेम व संतान का हाल ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

दिन सामान्य नहीं रहेगा, चोट-चपेट या अचानक हुई परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम व संतान का हाल मध्यम रहेगा। व्यापार में सुधार देखने को मिल सकता है पर पूरी उम्मीद न रखें। नीली वस्तु दान करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज अपने स्वास्थ्य और जीवनसाथी (अगर हो) के स्वास्थ पर ध्यान दें। प्रेम व संतान का हाल ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में स्थिति अच्छी है, कामकाज ठीक चलेगा। अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशि (Libra)

आज आपके आसपास के दुश्मन या विरोधी कुछ बातें कर सकते हैं, लेकिन आपका दबदबा बना रहेगा। बुद्धि से काम लें।बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम और संतान में हल्का मध्यम समय रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

बच्चों या परिवार के किसी सदस्य की सेहत पर ध्यान देना पड़ सकता है। प्रेम-जीवन में वाद-विवाद से बचें। मानसिक रूप से तनाव महसूस हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा लेकिन जल्दबाज़ी में कोई बड़ा निर्णय न लें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज घर में नकारात्मक उर्जा बनी रहेगी, परिवार या घर संबंधी फैसलों में सावधानी रखें। जमीन, भवन या वाहन की खरीद-फरोख्त में दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम व संतान का हाल ठीक है, व्यापार भी सामान्य चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

आपकी मेहनत आज अच्छी रंग नहीं लाएगी, चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, नतीजा कुछ खास नहीं मिलेगा। व्यापार में मध्यम परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है, सावधानी रखें। प्रेम-संबंध ठीक रहेगा। काली वस्तु को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज धन हानि के संकेत हैं, निवेश या पैसों से जुड़े मामलों में आज सावधानी बरतें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, मुख या दांत से जुड़ी समस्या हो सकती है। प्रेम व संतान का हाल ठीक रहेगा। व्यापार की स्थिति लगभग सामान्य है। पीली वस्तु दान करना शुभ रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि में शनि और चंद्रमा के विषयोग के कारण आज बेचैनी, घबराहट, अस्थिरता हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम व संतान के मामले मध्यम रहेंगे। व्यापार भी औसत चलेगा, बड़ा फायदा नहीं दिख पाएगा। नीली वस्तु दान करना शुभ रहेगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर