Tuesday, September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के हथिनीकुंड बैराज पर चलती XUV में लगी आग, सूझबूझ से बची दो की जान

उत्तर प्रदेश : सहारनपुर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। महिंद्रा XUV 300 गाड़ी में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि आग गाड़ी के डीजल टैंक तक पहुंचने से विस्फोट हुआ था। चलती कार से उठता धुआं देखकर पीछे आ रहे बाइक सवार ने गाड़ी चालक को तुरंत अलर्ट किया, जिसकी वजह से कार में सवार दोनों लोगों की जान बच गई।

कैसे हुआ हादसा

घटना शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे हथिनीकुंड बैराज इलाके की है। जानकारी के अनुसार, यूपी के गांव पठलोकर के रहने वाले तैयैब अपनी भाभी नसीमा के साथ हरियाणा के गांव माली जा रहे थे। रास्ते में हथिनीकुंड बैराज के पास अचानक गाड़ी के बोनट से धुआं उठने लगा। पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने जब यह देखा, तो तुरंत कार के पास जाकर रुकने का इशारा किया। तयैब ने जैसे ही गाड़ी रोकी, दोनों ने तुरंत बाहर निकलकर दूरी बना ली। कार रुकते ही आग तेजी से बढ़ने लगी और देखते-देखते पूरी XUV 300 लपटों में घिर गई। कुछ ही मिनट में आग डीजल टैंक तक पहुंची और जोर का धमाका हुआ। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची

स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन बाइक सवार की सतर्कता और तयैब की त्वरित प्रतिक्रिया ने दो बड़ी जानें बचा लीं। तैयैब और नसीमा सुरक्षित हैं और किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने गाड़ी को सड़क किनारे हटाकर यातायात सामान्य कर दिया है। आग लगने की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर