Tuesday, September 15, 2026

Aaj Ka Rashifal 12 नवंबर 2025 : कालभैरव जयंती पर खुलेंगे भाग्य के द्वार

12 नवंबर 2025(राशिफल) : आज बुधवार का दिन विशेष है क्योंकि आज कालभैरव जयंती और कालाष्टमी का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। कुछ जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा तो कुछ को अपने व्यवहार और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मेष (Aries)

आज का दिन उठापटक भरा हो सकता है। जितना मेहनत करेंगे, सफलता की संभावना उतनी ही बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में कुछ दूरियाँ हो सकती हैं। प्रेम-संबंधों में सुधार होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अधिक प्रयास की आवश्यकता है। सूर्य देव की आराधना करें।

वृषभ (Taurus)

आज आपको अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन वाणी या गले की समस्या संभव है। मित्रों पर अंधविश्वास काम बिगाड़ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। शिक्षा में भी स्थिति अच्छी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। धन के रास्ते खुलेंगे, मानसिक शांति घर में मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर हो सकता है। शिक्षा-क्षेत्र में परिश्रम लाभदायक बनेगा। मित्रों से सतर्क रहें।

कर्क (Cancer)

आज दिन का आखिरी भाग आपको नुकसान पहुँचा सकता है—इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय टालें। काम के साथ-साथ भाग्य का भी सहयोग आवश्यक होगा। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। शिक्षा में परिश्रम जारी रखें। व्यापार में निवेश करने से बचें।

सिंह (Leo)

आज सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता है। टीमवर्क से किए गए काम जल्दी सफल होंगे। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाना बुद्धिमानी होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी और उन पर खर्च से मानसिक संतोष मिलेगा।

कन्या (Virgo)

आज जितना परिश्रम करेंगे, लाभ उतना ही अधिक मिलेगा। बड़े-पायमान प्रोजेक्ट में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। विशेषज्ञों की सलाह से चलना फायदेमंद रहेगा। शिक्षा-क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा में लाभ होगा।

तुला (Libra)

आज आपका भाग्य करीब 60 % आपके पक्ष में रहेगा। आपका कर्म एवं परिश्रम ही आपकी दिशा तय करेंगे। स्वास्थ्य में बुखार की संभावना है। प्रेम-संबंधों में सुधार होगा। शरीर और मन की शांति के लिए प्रयास करें। हनुमान जी की आराधना करें।

वृश्चिक (Scorpio)

आज आपकी जिद आपको नुकसान पहुँचा सकती है। इसलिए स्वभाव पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है। जीवनसाथी से टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य की समस्या बनी रह सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ बना हुआ है। यात्रा सुखद रहेगी। करियर में मेहनत करनी होगी। व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ दिख रहा है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रेम-संबंध मधुर रहेंगे। शिक्षा में पुरस्कार मिल सकता है। जीवन साथी का ध्यान रखें।

मकर (Capricorn)

आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। कर्ज लेने से बचें, मित्रों या रिश्तेदारों से दूरी बनी रहे। करियर में सुधार की संभावना है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापारी वर्ग को सावधानी बरतनी चाहिए। दाम्पत्य जीवन में कटुता हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में स्थिति अच्छी है। शनि देव की आराधना करें।

Also Read : बिहार में दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 67.14% का मतदान, सीमांचल में हो रही है बंपर वोटिंग

कुंभ (Aquarius)

व्यापारी वर्ग को अच्छे परिणाम मिलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज टालना ही बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। प्रेम-संबंधों में तनाव बना रहेगा। पक्षियों को दाना डालें।

मीन (Pisces)

विद्यार्थियों के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। सरकारी कामों में लाभ की संभावना है। संपत्ति संबंधी मामलों में सतर्क रहें। किसी पर आँख बंद करके विश्वास न करें। स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। शिक्षा में परिश्रम जारी रखें। रिश्तेदारों से दूरी बनाकर रखें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर