Monday, September 14, 2026

पलामू में डेटोनेटर लगाने को लेकर ग्रामीण पुलिस में संघर्ष, चार पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 14 ग्रामीण

पलामू  :  पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में रेवारातु के समीप डेटोनेटर को नहीं लगाने देने के सवाल पर बुधवार को ग्रामीणों और पुलिस बल के बीच हुए संघर्ष में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस घटना की पुष्टि करते हुए लेस्लीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने बताया कि ‘अदालत के आदेश के तहत पुलिस बल वहां डेटोनेटर की मदद से पहाड़ को तोङने में मदद के लिए लीजधारी के अनुरोध पर गयी थी, जहां ग्रामीण एकजुट होकर विरोध करने लगे और पत्थरबाजी का सहारा लिया.

उन्होंने कहा कि “इस विरोध प्रदर्शन के बीच ग्रामीणों की ओर पत्थर फेंकने से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार घायल पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर है. इस विरोध प्रदर्शन को नियंत्रित करने लिए घटना स्थल पर पुलिस बल ने हल्का बल प्रयोग करते हुए 14 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें तीन महिलायें हैं.

Also Read : गुरुनानक देव जी के दिखाए रास्ते एवं आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज के निर्माण की परिकल्पना होगी साकार : हेमन्त सोरेन

एसडीपीओ के अनुसार पहाड़ को लीज पर दिये जाने के पूर्व संबंधित लीजधारी क्रशर प्लांट स्थापित किया है और प्लांट के लिए उसे पत्थर की आपूर्ति करने के लिए उक्त पहाड़ के उत्खनन का लाइसेंस मिला था. इसी को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया. स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. काम रोक दिया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि पहाङ से पत्थर तुड़ई से पर्यावरण एवं उनके जीवन पर स्वास्थ्य के घातक प्रभाव पड़ेगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर