Tuesday, September 15, 2026

Aaj Ka Rashifal 3 नवंबर 2025 : जानिए किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली दिन और किसे रखनी होगी सावधानी

3 नवंबर 2025(राशिफल)  : नया सप्ताह, नया जोश और नई उम्मीदें लेकर सोमवार का दिन शुरू होगा। ग्रहों की स्थिति इस दिन कुछ राशियों को सफलता और तरक्की के संकेत दे रही है, वहीं कुछ लोगों को संयम और धैर्य से काम लेने की सलाह दी जा रही है।

मेष राशि (Aries)

दिन की शुरुआत आत्मविश्वास से भरपूर होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं जो आपके लिए लाभदायक साबित होंगी। व्यापार में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। पदोन्नति या नई सफलता के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। गलतफहमियां दूर होंगी। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। साझेदारी में काम सोच-समझकर करें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन रोमांच और उत्साह से भरा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। किसी नए अवसर की प्राप्ति होगी। रिश्ता मजबूत होगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। पुराने क्लाइंट्स से लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer)

घर-परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। संयम और धैर्य रखें। पुरानी यादें ताज़ा होंगी, पर बहस से बचें।तनाव के बावजूद काम पूरा होगा। उधार लेन-देन से बचें।

सिंह राशि (Leo)

भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से प्यार और समझ बढ़ेगी। तरक्की के नए अवसर बनेंगे। धन लाभ के संकेत हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कामकाज में नई योजनाओं पर ध्यान दें। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। रिश्तों में स्थिरता आएगी। ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी। व्यापार में  यात्राओं से लाभ मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

आज भाग्य का साथ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। पुराने मतभेद खत्म होंगे। पदोन्नति या सम्मान की संभावना है। व्यापार में नया सौदा फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। साथी से संबंध मधुर रहेंगे। कैरियर में मेहनत से पहचान बढ़ेगी। व्यापार में निवेश में लाभ संभव है।

धनु राशि (Sagittarius)

यात्रा और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। कैरियर में नई जिम्मेदारी मिलेगी। व्यापार में व्यापार में विस्तार के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn)

दिन सुखद रहेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और प्रेमी दोनों का सहयोग मिलेगा।कैरियर वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। व्यापार में नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज काम में कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन धैर्य से सब सुलझ जाएगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। समझ और विश्वास बढ़ेगा। योजनाएं धीरे-धीरे सफल होंगी। यात्रा के योग हैं, पर खर्च बढ़ सकता है।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। रोमांस और विश्वास बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर हैं। बड़ी सफलता मिलने के योग हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर