Tuesday, September 15, 2026

रांची-टाटा एनएच पर हुआ बड़ा हादसा, पिकअप वैन पलटने से 4 की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

रांची : रांची-टाटा एनएच 33 पर गुरुवार को हुई एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौक पर ही मौत हो गई जबकि इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं. घटना बुंडू थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बुंडू में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई ग्रामीण पिकअप वैन में सवार होकर आ रहे थे, इसी दौरान अचानक पिकअप वैन का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जाकर पलट गया. इस दौरान चार लोग मौके पर ही मौत हो गई.

30907222 2b96 4833 a0f3 0edbe67442f5

वाहन पलटने की इस घटना में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें इलाज के लिए बुंडू अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर