रांची: झारखंड के उच्च शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राजभवन ने राज्य के तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। राज्यपाल सह कुलाधिपति के आदेश के बाद जारी इस अधिसूचना में शिक्षा जगत के दिग्गज नामों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Highlights:
इन तीन विश्वविद्यालयों को मिले नए कुलपति
- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची: लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजीव मनोहर को यहाँ का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।
- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय: दिल्ली की इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन (IGDTUW) में प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत डॉ. एला कुमार अब इस महिला विश्वविद्यालय की कमान संभालेंगी।
- झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय (JSOU), रांची: बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय (राजगीर) में प्रोफेसर और डीन के पद पर कार्यरत अभय कुमार सिंह को इस ओपन यूनिवर्सिटी का कुलपति बनाया गया है।
3 साल के लिए मिली जिम्मेदारी
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि इन सभी कुलपतियों की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी। हालांकि, यह कार्यकाल कुलाधिपति (राज्यपाल) की इच्छा के अनुसार बदला भी जा सकता है। इन नियुक्तियों को अंतिम रूप देने के लिए संबंधित संस्थानों से सतर्कता अनापत्ति (विजिलेंस क्लीयरेंस) प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह कदम पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
ये खबर भी देखें:


