Wednesday, July 22, 2026

दुमका में नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपी धराएं, मेडिकल जांच जारी

न्यूज डेस्क: दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र में गाय चराने गई नाबालिग के साथ 3 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं घटना को लेकर पीड़िता के भाई ने जरमुंडी थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित अनुसंधान कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

गाय चराने गई थी पीड़िता

भाई के आवेदन के अनुसार, पीड़िता बीते दिन गाय चराने के लिए गई थी. इस दौरान मौके पर पहले से ही घात लगाए बैठे 3 युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और पास में स्थित पहाड़ पर ले गया. तीनों ने बारी-बारी से नाबालिग का रेप किया. वहीं इस दौरान पीड़िता की मां, बेटी को खाना देने पहुंची, लेकिन उसे बेटी वहां नजर नहीं आई. बेटी को मौके पर न पाकर मां काफी परेशान हो गई और उसे इधर-उधर जाकर खोजने लगी. बेटी का कहीं कुछ पता न चलने पर मां ने गांव के अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी दी.

इसे भी पढ़े: विधानसभा में CM शुभेंदु अधिकारी समेत कई नवनिर्वाचित MLAs ने किया शपथ ग्रहण

मौके से एक युवक धराया

सूचना मिलते ही नाबालिग के माता-पिता और गांव अन्य लोगों ने आसपास के इलाकों और वहां स्थित पहाड़ पर खोजबीन शुरु कर दी. उन्होंने पीड़िता का नाम लेकर जोर-जोर से आवाज लगाना शुरु किया, जिसके बाद उन्हें पहाड़ से किसी की रोने की आवाज सुनाई दी. सभी लोग आवाज की दिशा में बढ़े और घटनास्थल पर पहुंच गए. जहां उन्होंने पीड़िता को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा. वहीं मौके पर मौजूद आरोपियों ने लोगों को देखा और भागने लगे. इस दौरान 2 युवक मौके से भागने में कामयाब हो गए, लेकिन एक युवक को पकड़ लिया गया.

आरोपियों की पहचान

इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़े गए युवक से पूछताछ की और उसके निशानदेही पर 2 अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ करने लगी. घटना में शामिल युवकों की पहचान विकास हेंब्रम, साहेब मुर्मू और मिथुन सोरेन के रुप में हुई है. वहीं तीनों आरोपी एक ही गांव के निवासी हैं. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया और तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर