Tuesday, July 21, 2026

रथ पर 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरने से 2 बच्चों की मौत, 6 अन्य घायल

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। रथ पर खेल रहे बच्चों के ऊपर अचानक 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार गिर गया। करंट की चपेट में आने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाया CJP प्रदर्शन मामला, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज पर केजरीवाल बोले, “गलत”

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और बिजली आपूर्ति बंद कराई। मृतकों की पहचान चंदन कुमार (16), पेट्रोल पंप, तोरपा और तीजेश्वर महतो (15), ग्राम टुराटोली के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल, खूंटी रेफर किया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घायलों में अरमान आलम (16), सूजय लुहरा (17), नीलय एक्का, पंजक राम (16), रुपेश कुमार, गिरिराज यादव और कमलेश गोप शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर