रांची: राजधानी रांची के विभिन्न थाना में पदस्थापित 18 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है. इस संबंध में एसएसपी राकेश रंजन की ओर से शुक्रवार देर रात आधिकारिक आदेश जारी किया गया है और सभी नए पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल नए स्थानों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। एसएसपी ने इस संबंध में योगदान देने वाले पुलिस पदाधिकारियों को इससे संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन विभाग को भेजने का भी निर्देश दिया है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : देश में फिर पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में हुई वृद्धि, एक सप्ताह में तीसरी बार हुई बढ़ोतरी, विपक्षी दलों की तीखी प्रतिक्रिया
शुक्रवार रात हुए फेरबदल में कई थानों और टीओपी के प्रभारी बदल दिए गए हैं. इस फेरबदल में थानों के प्रभारियों के साथ साथ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए खेलगांव, पंडरा, गोंदा व चुटिया इलाकों में नए यातायात थाना प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है.
इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों का तबादला: 1779470152356005
इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक : प्रभारी, बरियातू
इंस्पेक्टर मनोज कुमार 2 : यातायात थाना प्रभारी, गोंदा
इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता : यातायात थाना प्रभारी, चुटिया, कोतवाली
सब इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों का तबादला : 1779470599841075
शैलेन्द्र टुडू: थाना प्रभारी, नरकोपी
कफील अहमद थाना प्रभारी, बेड़ो
विकास कुमार पासवान: ओपी प्रभारी, मुरी
दिनेश कुमार ठाकुर: थाना प्रभारी, विधानसभा
शिवनारायण तिवारी: थाना प्रभारी, ईटकी
गगन कुमार ठाकुर : थाना प्रभारी, सिकिदिरी
दुलाल कुमार महतो: थाना प्रभारी, तमाड़
कुन्दन कुमार: थाना प्रभारी, दशमफॉल
अभिषेक कुमार-2: थाना प्रभारी, राहे
राहुल: प्रभारी, मोराबादी टीओपी
अक्षय कुमार: प्रभारी, एदलहातू टीओपी
विवेक कुमार: प्रभारी, चुटुपालू टीओपी
पूजा विभुति उरांव: प्रभारी, हिल टीओपी (सुखदेवनगर)
अवध बिहारी कुंवर: यातायात थाना प्रभारी, खेलगांव
धर्मेन्द्र कुमार: यातायात थाना प्रभारी, पंडरा


