Thursday, September 17, 2026

श्रीलंका में दित्वाह तूफ़ान के बाद से अब तक 153 की मौत, आपातकाल घोषित

न्यूज डेस्क : श्रीलंका में चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह की वजह से हुई भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 153 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 191 लोग लापता हैं. राष्ट्रपति कार्यालय के मीडिया डिवीज़न के डायरेक्टर जनरल प्रसन्ना परेरा ने कहा कि पूरे द्वीप पर आपातकाल घोषित कर दिया गया है. एनडीआरएफ़ के डीआईजी मोहसेन शाहेदी ने बताया कि श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने एनडीआरएफ़ की दो टीमें भेजी हैं.

उन्होंने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, “श्रीलंका, भारत का सबसे नज़दीकी समुद्री पड़ोसी देश है, जो बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुआ है.” उन्होंने आगे बताया, “प्रधानमंत्री कार्यालय ने राहत और बचाव कार्यों के लिए 80 बचावकर्मियों वाली एनडीआरएफ़ की दो टीमें भेजी हैं. लगभग 27 टन राहत सामग्री एयरलिफ्ट कर कोलंबो भेजी गई है और समुद्र के रास्ते भी भेजी जा रही है, ताकि उसे ज़रूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर