Wednesday, June 17, 2026

गाजियाबाद में 100 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसों को मिली मंजूरी, यात्रियों को मिलेगा लाभ

यूपी: गाजियाबाद में दैनिक यात्रियों के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा को मजबूत करने के लिए 100 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाई जाएंगी. सिटी बसों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को नगर विकास विभाग ने मंजूरी दे दी है. बसों के संचालन से यात्रियों को ऑटो और निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. वहीं नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और महिलाओं को आवागमन में राहत मिलेगी.

17 बसों की बैटरी खराब

परिवहन निगम के पास शहर के दैनिक यात्रियों के सफर में 50 इलेक्ट्रिक सिटी बसे है. जिनमें 17 बसों की बैटरी खराब हो गई और डिपो में खड़ी है. शहर में 35 लाख की आबादी पर बसों की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिसे लेकर लोग ज्यादातर ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों का सबसे ज्यादा उपयोग कर रहें है.

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

इन मार्गों पर जुड़ेगे बस

इस कारण से यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ा और सड़कों पर यातायात का दबाव भी बढ़ा है. कई प्रमुख मार्गों पर पीक आवर्स के दौरान जाम की समस्या आम हो गई है. जिसे देखते हुए 100 नई सिटी बसों के संचालन की योजना को मंजूरी दी गई है. जल्द ही गाजियाबाद में बस उपलब्ध करा दी जाएंगी. जिसके बाद बस को प्रमुख मार्गों, औद्योगिक क्षेत्र, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों के आवासीय इलाकों में जोड़ा जाएगा.

बैठक में मिली मंजूरी

बसों की कमी के कारण कई रुटों पर बसों का आवागमन नहीं हो पा रहा है. एयरपोर्ट जैसे कई पॉश इलाकों में बसों की कनेक्टिविटी नहीं है. जिससे लोग रोजाना सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते है. बसों की संख्या बढ़ने से कामकाजी महिलाओं और छात्राओं को बेहतर विकल्प और सुरक्षाजनक परिवहन मिलेगा. वहीं संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में मंगलवार को जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए 18 बसों के परमिट को मंजूरी दी गई है. मंगलवार को मेरठ मंडल कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक की गई.

इसे भी पढ़े: दिल्ली में 5 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, आमजन को गर्मी से मिलेगी राहत

यातायात व्यवस्था मजबूत होगी

प्राधिकरण के सचिव प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि रबूपुरा से बॉटेनिकल गार्डन वाया यमुना एक्सप्रेसवे, सेक्टर-20, सलारपुर अंडरपास, दनकौर गोलचक्कर, सेक्टर-7 और सेक्टर-26 से होते हुए परी चौक के रुट के लिए 4 बसों को परमिट दिया गया है. बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-22 डी, सालारपुर अंडरपास, गोलचक्कर सेक्टर-17 और सेक्टर-26 से होते हुए सूरजपुर, कलेक्ट्रेट और मोंगली गांव तक 2 बसों को परमिट दी गई है. जेवर एयरपोर्ट से परी चौक तक 12 बसों के परमिट दी गई है. इस योजना से यात्रियों को बेहतर सुविधा और मजबूत यातायात व्यवस्था मिलेगी.

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर