Tuesday, September 15, 2026

बच्चा चोरी की अफवाह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, रिम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम

चतरा : पिपरवार थाना क्षेत्र के किचटो गांव में बच्चा चोरी की अफवाह ने एक युवक की जान ले ली। ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के संदेह में 40 वर्षीय रामबली रजवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना रविवार की बताई जा रही है, जब गांव में फैली अफवाह के बाद लोगों की भीड़ ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

सूचना मिलते ही पिपरवार थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह घायल युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था और इलाज के सिलसिले में मैकलुस्कीगंज आया था। पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह भटकते हुए किचटो गांव पहुंच गया। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझकर पीट दिया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर