Thursday, July 23, 2026

इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के लिए लेना होगा सब्सक्रिप्शन प्लान, देना होगा Meta को पैसा

न्यूज डेस्क: दिनभर सोशल मीडिया पर अपना समय बिताने वाले लोगों को बड़ा झटका लग सकता है. क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों में से एक Meta अब Instagram, Facebook और WhatsApp  के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान की तैयारी में लगा हुआ है. अब तक इन ऐप्स का इस्तेमाल पूरी तरह से फ्री था. लेकिन यूजर्स को अब कुछ खास फीचर्स के लिए पैसे देने होगे. हालांकि कंपनी बेसिक फीचर्स को फ्री ही रखेगी.

प्रतिमाह 250-350 लगेगा

रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा प्लस सदस्यता लॉन्च कर सकता है. इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत प्रति माह लगभग 3.99 डॉलर हो सकती है. वहीं व्हाट्सएप पर लगभग 2.99 डॉलर प्रति माह शुल्क लिया जा सकता है. यानी भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत लगभग 250-350 रुपए के बीच होगा. यह कदम उन यूजर्स के लिए उठाया जा रहा है जो सोशल मीडिया पर ज्यादा कंट्रोल, कस्टमाइजेशंस और एडवांस फीचर्स चाहते है.

इसे भी पढ़े: रांची विश्वविद्यालय और DSPMU में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, चांसलर पोर्टल से ऐसे करें नामांकन 

पेड यूजर्स को अलग फीचर्स मिलेगा

इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस में लोगों को वे फीचर्स मिलेंगे, जो सामान्य यूजर्स के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं है. इस दौरान इसमें यह भी देखा जा सकता है कि आपकी स्टोरी को दोबारा कितनी बार देखी गई है. इसके अलावा भी यूजर्स को अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट, लंबे समय तक स्टोरी लाइव रखने का ऑप्शन, पहचान छुपाकर स्टोरी देखने का भी विकल्प रहेगा और प्रोफाइल को अट्रैक्टिव बनाने वाले कस्टम डिजाइन फीचर्स भी दिया जाएंगे. इसके साथ ही कंपनी एनिमेटेड रिएक्शंस और वीकली स्पॉटलाइट बूस्ट जैसे फीर्चस पर भी काम कर रहे है, जिससे उम्मीद है कि क्रिएटर्स को ज्यादा रीच मिलेगा.

इसके साथ व्हाट्सएप के प्रीमियम वर्जन में पर्सनलाइजेशन पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा. यूजर्स को कस्टम थीम्स, प्रीमियम स्टिकर्स, अलग रिंगटोन सेट करने और चैट्स को बेहतर तरीके से ऑर्गनाइज करने जैसे फीचर्स मिल सकते है. वहीं इसके साथ ही पिन चैट्स की सीमा भी बढ़ाई जा सकती है. जिससे व्हाट्सएप का अनुभव पहले से ज्यादा कस्टमाइजेबल और प्रीमियम बनेगा.

Meta One नाम का प्लान आएगा

Meta कंपनी नए फीचर्स के साथ AI और बड़े डाटा सेंटर से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर बड़ा निवेश कर रहा है. जिस कारण से कंपनी विज्ञापन की कमाई पर निर्भर नहीं रह सकता है. अब उसे सब्सक्रिप्शन-बेस्ड मॉडल को मजबूत करना होगा. इसलिए ही Meta लगातार नई पेड़ सर्विसेज और AI आधारित सुविधाओं पर काम कर रहा है. इसके साथ ही भविष्य में Meta One नाम का एक बंडल सब्सक्रिप्शन प्लान भी ला सकता है. जिसमें AI Tools क्रिएटर्स को एडवांस्ड फीचर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए प्रीमियम सेवाएं उपलब्ध होगी. इससे फ्री और पेड यूजर्स के बीच फीचर्स का बड़ा अंतर सोशल मीडिया पर देखने को मिलेगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर