Thursday, May 28, 2026

रांची विश्वविद्यालय और DSPMU में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, चांसलर पोर्टल से ऐसे करें नामांकन 

रांची: रांची के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि में पहली बार स्नातक में नामांकन के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित किया गया है. इसके साथ ही कक्षाएं 3 अगस्त 2026 से आरंभ किया जाएगा. 2026-30 सत्र को नियमित करने के लिए राज्य सरकार ने सभी सरकारी विवि में नामांकन प्रक्रिया को प्रत्येक वर्ष 31 जुलाई तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

चांसलर पोर्टल से करें नामांकन 

गुरुवार को डीएसपीएमयू में यूजी रेगुलर और वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल खोल दिया गया है. सभी विद्यार्थी इस पोर्टस के माध्यम से अपना नामांकन कर सकते है. जिसमें नामांकन कराने की अंतिम तिथि 13 जून 2026 तक निर्धारित किया गया है, जिसकी पहली सूची 26 जून 2026 को जारी कर दी जाएगी. वहीं दूसरी ओर रांची विवि के कई अंगीभूत कॉलेजों में कलस्टर सिस्टम विवाद के कारण नामांकन प्रक्रिया रुक गई है.

खाली सीटों पर नामांकन प्रक्रिया जारी

नामांकन प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय अंतर्गत अल्पसंख्यक कॉलेज संत जेवियर्स कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज, निर्मला कॉलेज, मौलाना आजाद कॉलेज, योगदा सत्संग कॉलेज और अन्य सहित संबद्ध कॉलेजों में चांसलर पोर्टल शुरू कर दी गई है. विवि के द्वारा जारी अधिसूचना में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 जून 2026 निर्धारित की गई है. चयन सूची  और कागजात सत्यापन 18 जून को किया जाएगा. जिसके बाद नामांकन प्रक्रिया 19-30 जून 2026 तक होगा. हालांकि विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कहा है कि सीटें खाली रहने तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी.

इसे भी पढ़े: बोकारो में जंगली हाथी के हमले से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, वन विभाग ने की ये अपील

चांसलर पोर्टल में नामांकन करने के लिए विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. जिसके बाद फार्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा. जिसके बाद अंतिम में आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

नामांकन करने की प्रक्रिया

सबसे पहले झारखंड चांसलर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट Chancellor portal पर जाएं. वहां होमपेज पर दिए गए Sing up या Register पर क्लिक करें. जिसके बाद 10वीं/12वीं की मार्कशीट के अनुसार अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करें. फिर अपना एक Username बनाएं जैसे: Name 0123 और Password सेट करें और फिर कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें. जिसके बाद आपके मोबाइल पर लॉगिन क्रेडेंशियल आ जाएंगे.

Login कर UG/PG और विषय चुनें

इस प्रक्रिया के बाद प्राप्त यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर Login करें. फिर अपना प्रोफाइल बनाएं, जिसमें व्यक्तिगत विवरण, माता-पिता का नाम, और पता आदि भरना होगा. अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर  स्कैन करके अपलोड करना होगा. फिर अपने पिछली शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं की जानकारी सही-सही दर्ज कर अपने प्राप्तांक, प्रतिशत और बोर्ड का नाम भरें. जिसके बाद आपकों अपना पसंदीदा विश्वविद्यालय, कॉलेज और कोर्स UG/PG चुनना होगा. फिर कोर्स के अनुसार अपना विषय चुने जिसमें आपको नामांकन कराना है.

पेमेंट के बाद Final Printout निकालवा लें

इन सभी प्रक्रिया के बाद आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे – 10वीं/12वीं की मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, और स्थानांतरण प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी पोर्टल पर अपलोड करना होगा. जिसके बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम में देख ले, फिर Pay Now के विकल्प पर क्लिक कर आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें. इस शुल्क का भुगतान आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग के माध्यम से भी कर सकते हैं और फिर शुल्क जमा होने के बाद फॉर्म का Final Printout निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

इन सभी प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद आपके अंकों के आधार पर कॉलेज मेरिट लिस्ट जारी करेगा. आपका नाम मेरिट लिस्ट में आता है, तो आपको निर्धारित तिथि पर संबंधित कॉलेज में जाकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा और बची हुई नामांकन फीस जमा करनी होगी.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर