Thursday, October 29, 2026

वाराणसी में बीजेपी की हार पर अखिलेश यादव व संजय सिंह की तीखी प्रतिक्रिया, निशाने पर रहे पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार

न्यूज डेस्क: देश के 4 राज्यों में हुए विधान परिषद चुनाव (एमएलसी चुनाव) पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है. वाराणसी से समाजवादी पार्टी की जीत पर आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक पोस्ट लिखा है.

इसे भी पढ़ें : बजट खर्च करने में फिसड्डी है झारखंड सरकार, पेयजल पर महज 4.88% खर्च, लाखों परिवार नल जल से वंचित : संजय सेठ

वाराणसी में बुरी तरह हारे मोदी

इस पोस्ट में उन्होंने कहा, “मोदी जी वाराणसी में बुरी तरह हार चुके हैं फिर भी बेईमानी करने में जुटे हैं. रिकाउंटिंग भी करा ली उसमें भी हार गए.जानकारी मिली है कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा 16हज़ार 990 वोट से जीत चुके हैं. ज्ञानू जीत का प्रमाण पत्र दो तुम्हारे आका हार चुके हैं.”

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया जवाब

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, कर्नाटक में एमएलसी चुनाव के नतीजों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रतिक्रिया दी है. खड़गे ने कहा, “हम अभी भी बैलेट पेपर से चुनाव की मांग कर रहे हैं, सिर्फ़ इसलिए कि वे जीत रहे हैं, हमें मैदान नहीं छोड़ देना चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा, “एक समय ऐसा भी था जब वे संसद की केवल दो सीटें जीते थे. कभी-कभी ऐसा हो जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी की कोई पकड़ नहीं है.” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को यह अहंकार नहीं होना चाहिए कि उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा, “अगर ऐसा है, तो वे संसद को भंग कर दें और बैलेट पेपर से चुनाव करवा लें.”

पीएम मोदी ने ये कहा था

इससे एक दिन पहले पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, ” चार राज्यों में 28 सीटों पर एमएलसी चुनाव हो रहे हैं, ये सभी चुनाव बैलेट पेपर के ज़रिए करवाए जाने के बाद आख़िर कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?” खड़गे से पहले कांग्रेस नेता उदित राज ने भी पीएम मोदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी थी.

उदित राज ने कहा था, “मुख्यमंत्री योगी के लिए गोरखपुर, पीएम मोदी के लिए बनारस और आरएसएस के लिए नागपुर. इन तीनों जगहों पर उन्हें बड़ा झटका लगा है. उन्हें अपने मामलों को संभालने पर ध्यान देना चाहिए.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर