Friday, October 30, 2026

30 अक्टूबर राशिफल: जानें अपनी राशि के मुताबिक कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल: आज शुक्रवार, 30 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए अगल रहने वाला है. किसी को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगा तो किसी को अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। आइए जानते है सभी 12 राशियों का राशिफल.

इसे भी पढ़े: इस नवंबर हो जाइए तैयार, एक से बढ़कर एक फिल्मों की रिलीज से मचेगा बॉक्स ऑफिस पर धमाल

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और धन लाभ के मौके मिलेंगे. व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी. परिवार में खुशहाली रहेगी और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. आपके अच्छे कामों की तारीफ होगी और मान-सम्मान भी बढ़ेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए कामकाज के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रहेगा. आप जिस काम को पूरा करना चाहते हैं, उसमें सफलता मिल सकती है. नौकरी या कारोबार में मान-सम्मान बढ़ेगा और पुरस्कार मिलने के योग हैं. नए काम से लाभ हो सकता है. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. विरोधियों की चालें सफल नहीं होंगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज के दिन प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिल सकता है. मन प्रसन्न रहेगा और कोई अच्छी खबर मिल सकती है. व्यापार और उद्योग से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. घर के लिए जरूरी सामान खरीद सकते हैं. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और परिवार में शादी या दूसरे शुभ कार्यक्रम की योजना बन सकती है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता लेकर आ सकता है. परीक्षा और प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा. नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके काम आ सकती है. घर का माहौल अच्छा रहेगा और तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे. कारोबार में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है. पुरानी परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है. परिवार के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन का मौका मिलेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के मन में आज के दिन नई उम्मीदें जागेंगी. धैर्य और हिम्मत से आप अपने काम पूरे कर पाएंगे. आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी करने वालों के लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी ठीक रहने की संभावना है. घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है.

तुला राशि

तुला राशि वालों को आज के दिन नौकरी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. कई पुरानी समस्याओं का समाधान निकल सकता है. मेहनत के दम पर आप सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे. आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने में सफल रहेंगे, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों पर खर्च बढ़ सकता है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव बढ़ सकता है. लंबे समय से मन में चल रही इच्छा पूरी होने की संभावना है. नौकरी में अच्छा बदलाव हो सकता है और आर्थिक लाभ भी मिल सकता है. मित्रों और रिश्तेदारों का साथ मिलेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं.

धनु राशि

धनु राशि वालों के आज रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है. किसी बड़ी योजना को पूरा करने में दूसरों का सहयोग मिलेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकता है.

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज के दिन साहस और मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है. परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और विरोधियों पर जीत मिल सकती है. सामाजिक संपर्कों से फायदा होगा. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के भी योग बन रहे हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज जे दिन परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए लोगों से संपर्क बनेगा. आमदनी बढ़ सकती है, लेकिन खर्च भी ज्यादा रहने की संभावना है. घर में सुख-शांति बनी रहेगी. हालांकि, दांपत्य जीवन में तनाव और संतान से जुड़ी किसी चिंता का सामना करना पड़ सकता है. बातचीत में संयम रखें.

मीन राशि

मीन राशि वालों को आज के दिन अपने मेहनत का फल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में अच्छा काम करने का मौका मिल सकता है और आपकी तारीफ भी होगी. धैर्य और समझदारी से परिवार के किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा कर पाएंगे. हालांकि, नौकरी में सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की आशंका है. इसलिए बातचीत करते समय सावधानी रखें और बेवजह के विवाद से बचें.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर