स्पोर्ट्स डेस्क : महिला वनडे विश्व कप 2025 का 12वां मुकाबला आज श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। आज का मुकाबला श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोपहर 3 बजे से मुकाबला शुरू होगा। मुकाबले में अगर बात करे तो इंग्लैंड अब तक बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रही है और पॉइंट्स टेबल में अभी दूसरे नंबर है। इंग्लैंड के दो मुकाबले हुए जिसमे उसे दोनों में जीत मिली है और दोनों ही मुकाबलों में नेट रनरेट भी अच्छा रहा है। अब 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं अगर बात श्रीलंका की करे तो श्रीलंका ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में से एक में भी जीत नहीं मिली है। 2 में से एक श्रीलंका हार गई थी और एक मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। श्रीलंका पॉइंट्स टेबल में अभी सातवें स्थान पर हैं। और ज़ीरो पॉइंट्स के साथ है। आज श्रीलंका के पास मौका है की वो खाता खोल सकती है अगर जीतती है तो।
अगर हम श्रीलंका के पिच की बात करे तो, अक्सर उस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को शुरुआत में सफलता मिलती आई है , लेकिन जैसे जैसे मुकाबला बढ़ता है उस पिच पर स्पिनरस को सफलता मिलने लगती है। स्टेडियम का इतिहास देखे तो, मुकाबले में वही टीम को सफलता मिलती है जो टीम ज्यादा स्पिनर के साथ मैदान में उतरती है। ये वही स्टेडियम है जिसमे ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को एक बुरी हार से रूबरू करवाया था।
अगर हम दोनों टीम की पिछले मुकाबलों कि बात करे तो आकड़े बताते है कि इंग्लैंड का श्रीलंका पर दबदबा रहा है। पिछले दस मुकाबलों में हर मैच में इंग्लैंड टीम कि जीत हुई है और इंग्लैंड कि टीम हमेशा श्रीलंका पर हावी रही है। 2023 में जब श्रीलंका की टीम इंग्लैंड दौरे पर थी, तो वहाँ भी श्रीलंका 2-0 से सीरीज हार गई थी। अब वर्ल्ड कप की ही बात करे तो आखिरी बार जब 2017 में इंग्लैंड और श्रीलंका आमने सामने आए थे, तो इंग्लैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया था।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, नट साइबर ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैंब, ऐलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल।
बांग्लादेश की प्लेइंग 11: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता मडावी, विश्मी गुनारत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, सुगंदिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका रणवीरा।


