Thursday, October 29, 2026

बोकारो में अवैध कोयला विवाद में महिला की मौत, सड़क जाम कर आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

बोकारो : जिले के बेरमो थाना क्षेत्र स्थित पांच नंबर धौड़ा में शुक्रवार देर रात अवैध कोयला को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में 25 वर्षीय अनिता कुमारी की मौत हो गई। मृतका महेश भुइयां की पत्नी थीं। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका के शव को फुसरो-डुमरी मुख्य मार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने अवैध कोयला कारोबार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इसे भी पढ़ें : 25 हजार का कर्ज देकर मांगा 50 हजार, बियर पिलाकर पारा शिक्षक को दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट

स्थानीय लोगों ने मृतका के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। साथ ही अवैध कोयला कारोबार से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला कारोबार जारी है, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने दीनदयाल उपाध्याय चौक के समीप फुसरो-डुमरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर