Sunday, November 1, 2026

जयपुर में महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर 1.25 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

जयपुर : जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी नगर थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक (SI) राजकुमारी को 1.25 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, SI राजकुमारी ने धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में एफआर (Final Report) लगाने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया।

कैसे हुआ खुलासा

शिकायतकर्ता ने बताया कि साल 2024 में उसके खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला गांधी नगर थाने में दर्ज है। उस पर कोई कार्रवाई न करने और मुकदमे में एफआर लगाने के एवज में SI ने 2 लाख की मांग की थी। करीब 10 दिन पहले शिकायतकर्ता ने एसीबी में इसकी शिकायत की। सत्यापन के दौरान SI ने रिश्वत की मांग को दोहराया। बातचीत के बाद 1.25 लाख रुपए पर सौदा तय हुआ।

Also Read : नीतीश सरकार : रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह बन सकते हैं मंत्री, कुशवाहा के बेटे का मंत्री बनना तय

बुधवार दोपहर लगभग 3:30 बजे शिकायतकर्ता तय राशि लेकर थाने पहुंचा और SI को उनके कमरे में पैसे दिए। एसीबी की टीम, जो पहले से निगरानी में थी, उन्होंने उसी समय SI राजकुमारी को 1.25 लाख रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी SI के प्रताप नगर स्थित घर पर भी तलाशी की। एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता और डीआईजी आनंद शर्मा ने बताया कि मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर