खेल डेस्क: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के साथ होने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस बार टीम आगे के मैचों को देख कर भी किया गया है। भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। पहले 5 मैचों की T20 सीरीज़ होगी फिर उसके बाद 5 मैच की वनडे सीरीज, और फिर दो मैच की टेस्ट सीरीज़ होगा। दिलचस्प बात ये है की सेलेक्टर्स ने इस बार दो अलग अलग कप्तान चुने हैं, वन डे सीरीज के लिए। पहले तीन मुकाबलों में शुभमन गिल को कप्तान चुना गया है, और उनपर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
Highlights:
इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन के बंगले पर बीएमसी की कार्रवाई, अवैध निर्माण का हिस्सा तोड़ा
इसके बाद बचे दो मुकाबलों के लिए श्रेयस अय्यर जो की पहले तीन मैच में उपकप्तान है, वो कप्तानी करते नजर आएंगे। दो अलग अलग खिलाड़ियों को जिम्मेदारी सौंपना कहीं न कहीं, आगे की रणनीति का भी संकेत दे रहा है। टीम में अनुभवी खिलाड़ी भी हैं, साथ हीं साथ कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। इसको एक प्रयोग के रूप में भी देखा जा रहा है। बीसीसीआई का ये एक प्रयोग है, जहां टीम को इस तरह से चुना गया है।
पहले तीन वनडे के लिए चुनी गई भारतीय टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर ब्रार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव
चौथा और पांचवां वनडे भारतीय स्क्वॉड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर और उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर ब्रार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव
इसमे अनुभवी खिलाड़ियों के रूप में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी हैं। दो मजबूत बल्लेबाज जो टीम के लिए काफी अहम हैं, खास कर के 2027 के वर्ल्ड कप के लिहाज से। रोहित और विराट को लेकर काफी सवाल भी उठ रहे थे, की आखिर इनका आने वाला क्रिकेट करियर कैसा रहेगा? हालांकि, इसका जवाब दोनों ने अपने खेल से दिया, अभी वेस्ट इंडीज के सामने, दोनों ने शतक जड़ा, और पूरे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन रहा था। ऐसे में दोनों का टीम में होना भी बाकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा। टीम को मार्गदर्शन भी मिलेगी।
वेस्ट इंडीज के साथ हुई सीरीज में भी कहीं न कहीं, हमारी गेंदबाजी कमज़ोर नजर आई। ऐसे में, दूसरे गेंदबाजों को भी मौका दिया गया है। आकिब नबी, गुरनूर ब्रार, यश ठाकुर और अंशुल कंबोज। इन सब पर भी नजरें होंगी। आईपीएल में इन खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन रहता है। अंशुल कंबोज, ने जुलाई 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद, अक्टूबर 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इन्होंने अपना वनडे (ODI) डेब्यू भी किया है।
पंजाब से आने वाले गुरनूर ब्रार ने जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर की शुरुआत की थी। यश ठाकुर ने जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) मैच खेलकर भारत के लिए अपना डेब्यू किया था। आकिब नबी जो जम्मू-कश्मीर से आते हैं, इस बेहतरीन तेज गेंदबाज ने हाल ही में 30 सितंबर 2026 को ही वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला है। ऐसे में इन गेंदबाजों को मौका देना, वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों के चुनावको देखते हुए भी किया जा रहा है।
टेस्ट टीम के खिलाड़ी
ये वन डे की बात हुई, अब वन डे के जस्ट बाद हीं, दो टेस्ट सीरीज भी होने वाली है। इसके लिए भी टीम का ऐलान हो गया है। टेस्ट टीम का कप्तान, शुभमन गिल को ही चुना गया है। टीम में उपकप्तान के तौर पर केएल राहुल, होंगे। टेस्ट टीम वन डे से काफी ज़्यादा अलग है।
इस टीम में यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज,देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जूरेल, अंशुल कंबोज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव शामिल हैं। यानि अनुभव के साथ युवा जोश भी है।
सभी खिलाड़ी प्रतिभाशाली है। हालांकि वन डे में, यशस्वी और जडेजा के न होने पर सवाल उठे। जडेजा का फॉर्म पिछले जो उन्होंने मुकाबले खेले उसमे कुछ खास नहीं रहा, वो स्ट्रगल करते नज़र आये। ऐसे में उनकी जगह , अक्सर पटेल, को मौआक दिया गया और अब वो न्यू ज़ीलैंड के साथ होने वाले सीरीज में भी हैं, तो उनके पास मौका है, खुद कों साबित करने का।
लेकिन इन सब में, जायसवाल को लेकर ज़्यादा सवाल उठे। जायसवाल, टेस्ट मैच के लिए हैं, पर वनडे नहीं। अब वनडे में पहले तीन मुकाबलों में, शुभमन गिल हैं, पर चूंकि वो टेस्ट टीम में भी हियाँ, तो वो वनडे के आखिरी मुकाबले नहीं खेलेंगे। टेस्ट की तैयारी के लिए वो चले जाएंगे। अब यहाँ रोहित के साथ जायसवाल को मौका दिया जा सकता था, पर यहाँ भी उनको नहीं चुना गया। कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं.

