Thursday, October 29, 2026

बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन के बंगले पर बीएमसी की कार्रवाई, अवैध निर्माण का हिस्सा तोड़ा

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुंबई के जुहू में अभिनेता अजय देवगन के बंगले में अंदर की तरफ़ गए निर्माण के एक हिस्से को तोड़ दिया है. यह कार्रवाई कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी स्थित बंगले में बिना अनुमति के अंदरूनी बदलाव किए जाने के आरोपों के बाद की गई. बीएमसी की ओर से काम रोकने का नोटिस जारी किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने और ज़रूरी मंज़ूरी पेश नहीं किए जाने के कारण यह कदम उठाया गया.

इसे भी पढ़ें: पुलिस की सख़्ती के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर विभिन्न महिला संगठनों का प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026 10 17 at 15.52.32

बीएमसी ने इस संबंध में 10 सितंबर 2026 को नोटिस जारी किया था, जिसमें काम रोकने या आवश्यक अनुमति पेश करने का निर्देश दिया था. साथ ही, निर्देशों का पालन नहीं करने पर बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के निर्माण वाला हिस्सा तोड़ने और कार्रवाई पर आने वाला ख़र्च मालिक से वसूलने की चेतावनी भी दी गई थी.

अजय देवगन ने नोटिस का जवाब देने के लिए चार सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा था. हालांकि, बीएमसी को उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला. इस बीच, बंगले में अंदर की दीवारों, खिड़कियों और अन्य हिस्सों में बदलाव का काम जारी रहा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर